अनिल कुमार की रिपोर्ट
कानपुर – होटल मे भोर में एक वेटर ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पहले उसने अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। उस दौरान उसने किसी से झगड़ा होने की बात कही थी।
पुलिस तहीकत कर रही है कि आखिर वेटर का किससे विवाद हुआ था। महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र निवासी सोनल यादव (24) मंदाकिनी होटल में वेटर था। इसी होटल की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में वो रहता था। सुबह करीब चार बजे गांव निवासी एक दोस्त को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की।
बातचीत के दौरान उससे सोनल ने किसी से झगड़ा होने की बात कही। ये भी कहा कि वो खुदकुशी करने जा रहा है। फिर कॉल कट कर दी। दोस्त ने तुरंत सोनल के कानपुर निवासी जीजा विवेक यादव को इसकी जानकारी दी। विवेक पुलिस के साथ होटल पहुंचे।
मगर तब तक देर हो चुकी थी। सोनल का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि पता किया जा रहा है कि सोनल ने किस वजह से खुदकुशी की।