रवि तिवारी की रिपोर्ट
कन्नौज – ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज जिले के आठों ब्लॉक पर नामाकंन प्रक्रिया चल रही है। सदर ब्लॉक में नामाकंन पत्र दाखिल करने के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया। सपा समर्थकों ने भाजपाईयों पर जबरन मारपीट करने और नामांकन करने से रोकने का अरोप लगाया है।सपा समर्थकों का आरोप है कि नामाकंन कक्ष में सपा प्रत्याशी व प्रस्तावकों के साथ भाजपाईयों ने जमकर मारपीट की। भाजपा समर्थकों ने प्रत्याशी के पर्चा के दो सेट भी फाड़ दिए। हालांकि प्रशासन ने नामाकंन कक्ष का गेट बंदकर नामाकंन कराया। लेकिन पर्चा दाखिल करने के बाद भी प्रत्याशी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। सपाईयों ने पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा समर्थकों ने दाखिल किया गया नामाकंन पत्र भी बाद में फाड़ दिया।सपा-भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीटदरअसल, गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सदर ब्लॉक परिसर में सपा प्रत्याशी अजय सिंह अपने प्रस्तावक देवेंद्र सिंह यादव व रोली देवी के साथ पर्चा जमा करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि पर्चा जमा करने के दौरान कुछ भाजपा समर्थक नामाकंन कक्ष में जबरन घुस गए। देखते ही देखते ही भाजपा समर्थकों ने पहले प्रत्याशी के पर्चा के दो सेट फाड़ दिए। विरोध करने पर प्रत्याशी व प्रस्तावकों को नामाकंन कक्ष में ही जमकर पीटा। हालांकि इस वक्त पुलिस ने लाठियां पटकर मारपीट कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। लेकिन पर्चा जमा होने के बाद प्रत्याशी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। वहीं प्रत्याशी के साथ मारपीट की खबर मिलते ही, सपाई भी ब्लॉक पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।