समाजवादी पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में जिले भर में प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। महंगाई पर नियंत्रण एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ाई गई कीमतों को वापस लेने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
शहर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में उर्मिला कोल्ड स्टोर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए बिलराम गेट चौराहे पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।सपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन एसडीएम ललित कुमार को दिया। पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत, देवेंद्र राजपूत, मनोज यादव, डा. वीके राजपूत, बृजेश पहलवान, अख्तर पठान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील पटियाली में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत एवं नाशी खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और आजम खान को रिहा करने की मांग की। असरफ अली, युसुफ खान, मईद अंसारी, शाहिद, चाहत मियां, अहमद नफीस कालिया, हाफिज गांधी, शाह रूख राज, लक्ष्मण सिंह यादव, लड्डन, जावेद मियां मौजूद रहे। सपा नेत्री किरण यादव के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में 14 सूत्री मांग पत्र एसडीएम रवेंद्र कुमार को सौंपा गया। वसीम प्रधान, मोहम्मद शाहिद, तारिक, महमूद, शिवानी जाटव, अर्जुन, अरशद खान, रामनरेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, उर्वेश यादव, हसमत अली, हिकमत अली मौजूद रहे। तहसील सहावर मुख्यालय पर पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिद सुल्तान, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर के संयुक्त नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि एवं प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम शिवकुमार सिंह को मांग पत्र दिया। नेपाल सिंह, मुईर अहमद, डा. केपी सिंह, उदयवीर सिंह, यासिन खान, शाहदत अली, राजकुमार यादव, अकील अहमद, नौशाद अली, मुराद अहमद मौजूद रहे। जोर पकड़ रहा महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
संवाद सहयोगी, कासगंज : जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन सहावर में लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। कांग्रेसियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताया।
सहावर के एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों के हस्ताक्षर कराए गए और सरकार की विफलताओं के बारे में बताया गया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जोर पकड़ रहा है। आम लोगों की इसमें भागीदारी हो रही है। देश और प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। गैर भाजपा सरकार बनेगी। जिसमें कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने आम लोगों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की। डा. अवरार अली, असलम कुरैशी, सादाब मियां, दानिश कमाल मौजूद रहे।