पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या-सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति उ प्र विस के सभापति/ विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव जी ने सत्रह जुलाई को भारत सरकार में श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भूपेन्द्र यादव जी को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद उनसे रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव की पहली भेंट है। विधायक यादव ने शिष्टाचारिक भेंट कर उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना दी। विधायक यादव ने कैबिनेट मंत्री जी को अयोध्या जी आने का आग्रह किया है। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। वे संसद के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद अयोध्या जी आयेंगे। परिस्थितियां अनूकूल रहीं तो केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यादव रुदौली के (दुल्लामऊ )अमराई गांव भी आयेंगे। केन्द्रीय श्रम विभाग से बनने वाले अयोध्या मण्डल में स्वीकृत अटल आवासीय विद्यालय रुदौली के (दुल्लामऊ ) अमराई गांव में निर्मित होगा,। जिसके भवन निर्माण के कार्य शुभारम्भ हेतु भूमि पूजन/शिलान्यास करेंगे। जहां पर भवन का निर्माण होना है उस भूखण्ड पर साफ सफाई कार्य शुरू हो गया।