संदीप कुमार की रिपोर्ट
प्रचंड बहुमत से प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार सिद्धार्थ रुदौली।अयोध्यासमाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का अयोध्या ज़िला में प्रथम आगमन पर रविवार को भेलसर चौराहा पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकताओ व साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीएम की कुर्सी पर आसीन करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा है।उन्होंने कहा नौजवान,किसान,महिलाएँ,गरीब परिवार के लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लें चुके हैं और समाजवादी पार्टी प्रदेश में 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार के रूप में सभी को साथ लेकर चलती है पार्टी का हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह है।श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौजवानों,गरीबों व किसानों के हर सपने को साकार किया था और सरकार बनने पुनःकरेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही में हुए जिलापंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव अपनी गुंडागर्दी के बल पर जीता है।कहा कि राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ है।स्वागत करने वालों वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली,समाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नदीम अहमद खान,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद असगर,बाबर रज़ा,ज़िया,फरीद अहमद,मुकीम अहमद,नफीस सुल्तान,अफसार शेख,सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे