पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या निवासी अखिलेश त्रिपाठी ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला से शोध कार्य पूर्ण कर पीएच. डी. उपाधि अर्जित की है। आपने अपना शोध कार्य घरेलू महिला श्रमिको की व्यावसायिक व सामाजिक स्थिति व समस्याओं का समाजकार्य अध्ययन: उ. प्र. के लखनऊ जनपद के विशेष संदर्भ में” शीर्षक के अंतर्गत पूर्ण किया है। पहले भी रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदेश स्तर पर चयनित हो विदेश यात्रा पर गए। तथा तात्कालिक राज्यपाल श्री टी वी राजेश्वर द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। डॉ त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिवार एवं मित्रगणो तथा गुरुजनों को दिया।