संदीप कुमार की रिपोर्ट
रुदौली/अयोध्या समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ साकेत राजेश कुमार वर्मा का लखनऊ से अयोध्या जाते समय अनुराग विक्रम सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भेलसर चौराहा पर स्थित राम नरेश मिष्ठान के सामने माल्यार्पण कर ज़ोरदार स्वागत किया।स्वागत के पश्चात श्री वर्मा ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा लगातार मेहनत की जा रही है।सत्ता में कुर्सी पर बैठी भाजपा सरकार को करारी शिकस्त झेलने के लिए अब कुछ दिन ही बचें है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा मेहनत करने की बात कही।इस अवसर पर अनुराग विक्रम सिंह युवाजन सभा के नगर सचिव मोजिज़ इमाम अब्बास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।