पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या स्टे लगी हुई जमीन पर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के द्वारा अवैध तरीके से जमीन पर हो रहा घर का निर्माण। प्रार्थिनी गया देई पत्नी सत्रोहन लाल निवासी ग्राम पुरे तिवारी मजरे मैरामऊ परगना बसौढी तहसील रुदौली जनपद अयोध्या के मूल निवासी हैं। प्रार्थिनी की भूमि गाटा संख्या 201/0.065 हे0 स्थिति ग्राम मैरामऊ तहसील रुदौली जनपद अयोध्या की 1/3 भाग की संख्या भूमि है। प्रार्थिनी के विपक्षी कृष्ण मंगन जिनका उक्त भूमि 1/27 भाग है। विपक्षी अपने अंश से ज्यादा भूमि पर कर रहा घर का अवैध तरह से निर्माण। उक्त भूमि के संबंध में न्यायालय श्रीमान जी पर बंटवारे का मुकदमा विचाराधीन है जिसमें न्यायालय उप जिलाधिकारी रुदौली द्वारा दिनांक 22/3/2019 को वार्ड निस्तारण तक के लिए स्थगन आदेश जारी किया गया है अंतिम तारीख पेशी 05/08/2021नियत है। फिर भी विपक्षी अपनी दबंगई के बल पर अपने हिस्से की भूमि से अधिक भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा है। जिससे अदालत द्वारा पारित आदेश का उल्लंघन हो रहा है। आखिर इस मामले को एस एस पी महोदय जी कब लेंगे संज्ञान में। इस तरह के दबंगों पर कब होगी कार्यवाई