पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या पटरंगा थाना की पुलिस टीम ने शनिवार को रानीमऊ तिराहा से गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित तथा पन्द्रह हजार रुपए का इनामिया शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ हेतु अभियान चला रही थी। तभी सूचना मिली कि 15 हजार का इनामिया शातिर अभियुक्त रानीमऊ तिराहा पर है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटरंगा विवेक सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव कांस्टेबल मुकेश कुमार रामाश्रय यादव अभिषेक कुमार री0 का0 पंकज कुमार रामकिशुन सुशील कुमार सिंह महिला का0 हर्षिता सिंह मौके पर पहुँच स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 139/21 की धारा 3/5क/5ख/उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बंधित एवम 15000 का इनामिया शातिर अभियुक्त अब्दुल राशिद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी सुमेंरगंज धरौली रामसनेही घाट बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।