पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या मवई थाना की पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को बैंक ऑफ इंडिया मवई चौराहे मजरे दुल्लापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बैंक ऑफ इंडिया मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर पर कही जाने वाला है।मुखबिर की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य अपने हमराही कांस्टेबल अमित कुमार रि0का0 अफरोज खान के साथ मौके पर पहुँच स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 182/19 की धारा 363/366/376/504 एवम 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित तथा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विधिचन्द्र पुत्र स्व0 श्री भगवान निवासी ग्राम नेवरा मवई को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।