अमर नाथ की रिपोर्ट
सोहावल क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज महोली मे स्व मुन्ना सिहं चौहान की पांचवी पुण्यतिथि पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह तथा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने शिरकत कर श्रद्धाजंली अर्पित की।किसान नेता चौहान की याद मे बनाए गये प्रवेश द्वार सहित सामुदायिक शौचालय सहित लगभग नौ गांव की सडको का लोकार्पण किया। मंत्री द्वय ने सभा मे मौजूद समर्थको से 2022विधानसभा चुनाव मे पुनः एक बार अमित सिंह चौहान को बीकापुर विधान सभा से जीत दर्ज कराने का अह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव अतिथियो का स्वागत विधायक पुत्र अमित सिंह चौहान जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु ने किया मंत्री द्वय ने सबसे पहले विधायक शोभा सिंह चौहान की अगुवाई मे विद्यालय मे मौजूद समाधि स्थल के साथ प्रतिमा पर पहुंचकर स्व चौहान को रूधे गले से पुष्पहार समर्पित किया।जल शक्ति मंत्री ने पूर्व मंत्री के साथ बिताए राजनैतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि किसानो के हक और विकास की लडाई स्व मुन्ना सिंह चौहान ने गांव से लेकर सदन तक लडने का जज्बा रखते थे।कभी इस युद्ध मे नही हारने वाले उस किसान नेता को असमय हमारे बीच से जाना बहुत दुखदायी रहा।लेकिन मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानो की भलाई मे हर कदम पर कार्य कर रही है।जिसका नतीजा है कि पूर्व की सरकारो के कार्यकाल मे कभी भी शारदा सहायक नहर के माईनरो मे कभी टेल तक पानी नही पहुंच पाता था।किसान फसलो की समय से बुआई और सिंचाई नही कर पाते आज किसानो को टेल तक पानी पहुचाने का काम योगी सरकार ने किया है।तीस साल मे 625पतली पुलिया जिसमे से एक आदमी बमुश्किल नहर पार कर पाता था।चार साल मे3025 पुलियो का चौडी करण किया जा चुका है स्वच्छ जल घर घर नल केंद्र सरकार की योजना को भी जमीनी स्तर काम शुरु है।2024तक सभी घरो को नल से स्वच्छ पानी मिलने लगेगा। सिंह ने कहा कि विकास के काम गांव किसानो के विकास काम करने की कमी नही बस काम करने की नियत सही होनी चाहिय।सरयू बांध सिचाई योजना के बारे बताते हुए कहा कि 1971मे इस योजना की शुरूआत की गयी लेकिन पूर्व की सरकारो की नीयत साफ नही होने से 171करोड के खर्च से बनने वाली योजना की समय के कारण 9हजार करोड रूपये खर्चकर इस योजना को मूर्त रुप देने का काजिससे लगभग 1450लाख हेक्टेयर किसानो की फसलो की सिचाई का लाभ मिलेगा।श्रमसंसाधन विकास मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की याद मे बनाए गये स्मृति द्वार तथा ग्रामीण क्षेत्र की नवनीकरण इंटर लाकिंग सडको का लोकार्पण किया।इस श्रद्धाजली अर्पित करने वालो मे गोसाईं गंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ,अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ,अभिषेक सिंह, ,यशभद्र सिह,आलोक कुमार रोहित बलराम मौर्या अवधेश पांडेय बादल अभिषेक मिश्रा संजीव सिंह कप्तान तिवारी राजेश तिवारी रमाकांत बाबा राजकुमार दास रामदास बृजमोहन दास गिरीश पति त्रिपाठी अनिल कुमार प्रिय दर्शी आशुतोष अनुपम मिश्रा बलराम पाठक आदेश पटेल रमेश सिंह नानमून नंद कुमार सिंह झुनमुन सिंह डीएल गोस्वामी पवन गोस्वामी रमलल्ला सिंह सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने नेता के श्रद्धाजंली अर्पित की।