पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या सोमवार को रूदौली के वजीरगंज मोहल्ला में हुआ भूमिपजन। दुर्गापूजा स्थल का भूमिपजन किया गया। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने दुर्गापूजा स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।भूमिपूजन के बाद श्री यादव ने मंदिर निर्माण के लिए रखी ईट। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन की शुरुआत की और फिर विधायक रामचंद्र यादव द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखा। इस सिद्ध स्थल पर करीब 22 वर्षो से लगातार नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना किया जाता है। माँ दुर्गा के स्थान पर जो भी लोग सच्चे मन से मनौती मानते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। और मंदिर बन जाने से माँ दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, श्रीनाथ यादव, रामराज लोधी, निर्मल शर्मा, कुलदीप सोनकर,विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह,भाजपा युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव, सचिन कसौधन, आशीष वैश्य दाऊ, नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, शनि पंडित आदि लोग मौजूद रहे।