पवन कुमार की रिपोर्ट
मवई/अयोध्या शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रुदौली की मवई मंडल कार्य समिति की बैठक मवई चौराहे पर संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अशोक कसौधन रहे।कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष मवई राजेश शर्मा ने किया।रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा में किसी को पद की लालसा नहीं होती। निष्ठा से पार्टी व देशहित में काम करने वालों को ही दी जाती है पद की जिम्मेदारी। यही कारण है कि मोदी सरकार केंद्र में सत्तासीन है। हम ही नहीं पूरा देश व जनता जानती है कि सत्ता व संगठन चलाने वाले कुशल हाथों में देश की कमान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि अब तक 40 करोड़ लोगों का सफल वैक्सीनेशन हो चुका है और लगभग 80 करोड़ लोगों तक अनाज व राहत सामग्री पहुंचाई जा सकी है।विधायक ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन और राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह राजेश शर्मा सुनील मिश्रा हरिशंकर यादव मुकेश वर्मा चंद्रिका चौहान विक्कू गुप्ता महेश गुप्ता गिरधारी यादव आदि लोग मौजूद रहे।