पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या प्रधान प्रतिनिधि सरायं मुगल सौरभ सिंह व युवराज ट्रेडर्स के मालिक इंद्रमणी त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर पुनः नियुक्त हुए श्री हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर गुरु जी का ढाबा (लोहिया पुल) पर जोरदार भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ हुआ।।
जिसमे श्री सिंह को सौरभ सिंह, युवराज त्रिपाठी व उनके साथियों द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर व उपहार भेंट करके बधाई दी श्री सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया व 2022 में भाजपा का साथ देने की अपील किया और अयोध्या को पूरे देश मे सर्वोच्च जिला बताकर अयोध्या वासियों को सौभाग्यशाली बताया।।
इस मौके पर न्योती प्रधान प्रतिनिधि रामायण सिंह,प्रधान प्रतिनिधि लालुवापुर महेश यादव,दिवाकर सिंह,रणविजय सिंह,रामजी तिवारी,दिलेराम,आशीष, देवराज, प्रदीप, दीपक,विनय,राहुल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।