पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या– शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय मय हमराही टीम द्वारा आज अभियुक्तगण 1. रमेश यादव पुत्र जवाहर लाल यादव निवासी बछड़ा सुल्तानपुर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या 2. अमरजीत यादव उर्फ अर्जुन यादव पुत्र जवाहर लाल यादव निवासी बछड़ा सुल्तानपुर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या जो थाना स्थानीय के 478/19 धारा 147/148/149/307/308/323/504/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में वर्ष 2019 से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त अभियुक्त को बछड़ा सुल्तानपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई हैं।