गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा आज चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष शालू गर्ग की अध्यक्षता में आज जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया ।। यह कार्यक्रम अठौंदना में एक फार्महाउस में रखा गया था।। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि
श्री कृष्णा मैनेजमेंट के गुरु हैं..!!!
जो हमें अनुशासन के साथ जीना,,,
व्यर्थ की चिंता नहीं करना,,,
और भविष्य में ना उलझकर,,
वर्तमान पर फोकस करना सिखाते हैं…
कार्यक्रम की शुरुआत ढोलक पर गाते हुए भजनों के बीच,, कृष्ण जन्म से हुई।। कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में मंदिर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था।। सुंदर वेशभूषा में सजी कृष्ण के रूप में रीना अग्रवाल बहुत खूबसूरत लग रही थी।। उनके साथ में निधि नगरिया राधा के रूप में मन मोह रही थी।। मनस्विनी की सभी सदस्याओं ने भजन के साथ में नृत्य का आनंद लिया।। इसके बाद राधा और यशोदा के रूप में सजी हुई सभी सदस्याओं ने अपना-अपना परफॉर्मेंस पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में भाजपा से जिला उपाध्यक्ष बनी रजनी गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सीमा राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला कुलकर्णी को भी सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम संयोजिका रागिनी राजपूत ने राधा और कृष्ण को बधाई और उपहार भेंट किए।।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता,, शालू गर्ग,, रागिनी राजपूत,, मनीला गोयल,, मधु अग्रवाल,, निशा गोयल, भावना अग्रवाल रीना अग्रवाल,, निधि नगरिया, सपना गुप्ता, अंजू सोनी, सीमा राजपूत, शालिनी गुरबक्सानी, उर्मिला पटेरिया, सीमा शर्मा, अंजलि त्रिपाठी, प्रमिला कुलकर्णी, अलका मित्तल इत्यादि शामिल हुए।।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने दाल बाटी, चूरमा, पंचामृत पंजीरी इत्यादि का आनंद लिया।। कार्यक्रम के अंत में सचिव राधा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
पत्रकार बंधु कृपया समाचार स्वीकार करें ।।
धन्यवाद,,
जेसी सीनेटर रजनी गुप्ता
चार्टर अध्यक्ष
जेसीआई झांसी मनस्विनी
2 सितंबर 2021