अभिमन्यु शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई की जिला महामंत्री निधि पांडे का आज ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में निधन हो गया है। विगत चार-पांच दिनों से सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थी। अचानक कुछ दिन पूर्व उन्हें सर दर्द की शिकायत होने के बाद वह कोमा में चली गई थी। जिसका इलाज सैफई में चल रहा था। आज वह हम सब को छोड़ कर चली गई इस दुखद की घड़ी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन की सूचना महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई जी के द्वारा दी गई। निधि पाण्डे सरल स्वभाव की बहुत ही योग एवं कर्मठ महिला थी। उनसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महिला प्रतिनिधि मंडल को बहुत ही बल मिला। उनके इस योगदान को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कभी भी नहीं भुला पाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महिला प्रतिनिधि मंडल के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में समस्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि की जिला इकाई एवं युवा जिला इकाई एवं महिला जिला इकाई सहित जनपद के सभी नगर अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष सभी युवा नगर अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और गहरा दुख प्रकट करते हैं। उनके चले जाने से एक बहुत अपूर्णीय क्षति हुई है ,जिसकी भरपाई करना बहुत ही असंभव है। श्रीमती निधि पंडित जी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख प्रकट करने वालों में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ऐ के शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव, प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बीके वर्मा, जिला महामंत्री शैलेश जैन, जिला निवाड़ी कला इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, संगठन मंत्री के पी सिंह चौहान, महामंत्री सतीश चंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता ,महामंत्री रवि कांत मिश्रा, जिला महामंत्री रज्जन पोरवाल, जिला महामंत्री सुनीत सिंह चौहान, जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह चौहान, जिला प्रभारी लाल जी पोरवाल, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष राजू पांडे ,जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बर्मा ,युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव, इटावा शहर अध्यक्ष आलोक दिक्षित, इटावा युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित जनपद के सभी नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर गहरा सुख एवं दुख प्रकट किया है। प्रभु से कामना की है, कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारी जनों को धैर्य एवं संयम और इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ,एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा रहेगा।