उन्नावl प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर रश्मि सिंह सेंगर को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिला कर महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है l
रश्मि सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ती है आदरणीय प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ रही हैं ! पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुभाष सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया रश्मि सिंह सेंगर ने बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है कांग्रेस में आने के इस फैसले से कांग्रेस को उन्नाव जनपद में मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन ने हर्ष व्यक्त करते हुए रश्मि सिंह सेंगर के फैसले को सराहनीय बताते हुए जमकर तारीफ की उनके इस मनोनयन पर प्रदेश सचिव और जनपद के संगठन प्रभारी प्रदीप कनोजिया और जिला अध्यक्ष कांग्रेस आरती बाजपेई पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह व जंग बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष जावेद कमाल पुत्ती लाल वर्मा आदि सभी कांग्रेसी जनों ने हर्ष व्यक्त किया l