उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अवर अभियंता/ प्रोन्नत अभियंताओं द्वारा पूरे प्रदेश ध्यानाकर्षण आंदोलन के अन्तर्गत दो दिवसीय क्रमिक अनशन आज दिनांक 21.09.2021 प्रात: 10:00 बजे से शुरू हो गया है जो 23.09.2021 को 10:00 बजे सुबह तक चलेगा। जिसमे संगठन के पारीछा परियोजना शाखा के 20 सदस्य अनशन पर हैं और सौ से अधिक सदस्य समर्थन में आंदोलन पर बैठे हुए हैं। इस कार्यक्रम में दीपक यादव, संजीव यादव, धर्मेन्द्र राम करन, अभिषेक गुप्ता, सुमित कुमार, आकाश, देवेन्द्र, हरीश गेडले, नीलेश, गौरव तिवारी, देवीलाल, योगेश जैन आदि सदस्यों ने अनशन रखकर मांगों की तरफ प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया। माग न माने जाने की वजह से संगठन के सदस्यों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रमुख मांगों में नानफंक्शनल ग्रेड पे 4800 विलोपन, 01.01.2006 से ग्रेड पे 4600, पूर्ववर्ती आदेश के अन्तर्गत वेतन पर्ची जारी करना प्रमुख है। इस विरोध सभा की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने की तथा संचालन परियोजना सचिव इं. वाई.पी. सिंह ने किया। इस विरोध सभा में राम जनम यादव, वीएस राय, कमल किशोर वर्मा, गिरीश कुमार सिंह, मनीष तिवारी, अरुण कुशवाहा, भारत सिंह, रामजीवन आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।