पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या फरियादी की समस्या के निराकरण हेतु शासन ने थाना व तहसील स्तर पर समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया। शनिवार को थाना स्तर पर समाधान दिवस आयोजित हुआ।पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक सिंह कानून गो राम दुलारे निर्धारित समय से समाधान दिवस में उपस्थित होकर फरियादियों की राह देखते रहे। लेकिन दोपहर दो बजे तक थाने में कोई फरियादी नही आया। जबकि मवई में आयोजित समाधान दिवस रुदौली उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में कुल 6 शिकायतें मिली। जिसमें 5 राजस्व विभाग व एक पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। किसी भी शिकायत का निस्तारण नही किया जा सका है