अशोक वस्तानी की रिपोर्ट
पुणे-स्थानीय एक महिला मूर्तिकार सुप्रिया शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार की प्रतिमा बनाई है। शरद पवार की 9 फीट की यह प्रतिमा धातु की बनी हुई है। इस प्रतिमा को पुणे के अंबेगांव इलाके में लगाया जाना है। पूरी तरह तैयार हो चुकी इस प्रतिमा को देखने के लिए बुधवार को बारामती से सांसद और उनकी बेटी सुप्रिया सुले पुणे पहुंची और मूर्तिकार शिंदे की जमकर तारीफ की।
सांसद सुले ने सुप्रिया द्वारा बनाई कुछ अन्य प्रतिमाओं को भी निहारा। मूर्तिकार शिंदे को यह मूर्ती बनाने में 8 महीने का समय लगा
सुप्रिया शिंदे ने इससे पहले राजमाता जीजाऊ मानसाहेब और बाल शिवाजी की धातु की मूर्ति भी बनाई है। सुप्रिया शिंदे ने बताया कि इस प्रतिमा के निर्माण में डेढ़ टन धातु का इस्तेमाल किया गया है। पवार की इस प्रतिमा को बनाने में 8 महीने का समय लगा है। शिंदे ने प्रतिदिन 10 घंटे काम करके यह प्रतिमा तैयार की है।
सुप्रिया सुले ने महिला कलाकार को सम्मानित भी किया।