पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या-दुर्गा पूजा और रामलीला के दौरान शराबियों पर पुलिस प्रशासन के साथ ही समिति के लोग भी विशेष नजर रखें। जिससे माहौल खराब करने की साजिश को समय पर नियंत्रण किया जा सके। यह बातें मवई थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक रुदौली उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने कही। सोमवार को मवई थाना में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव ने किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों से प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता कर दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने पर चर्चा किया। एसडीएम स्वप्निल यादव ने कहा कि जहां कहीं किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उस समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिन समितियों ने अभी तक अनुमति नहीं ली है, वे सभी अनुमति पत्रक तहसील में जमा कर दें। ताकि अनुमति की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। रुदौली सीओ रितेश कुमार सिंह ने रामलीला के दौरान पुलिस बल की ड्यूटी लगाने का निर्देश मवई थाना प्रभारी निरीक्षक को दिया। उन्होंने कहा कि शराबियों और अराजकतत्वों पर पूजा समिति के लोग नजर रखेंगे ही। पुलिस की टीम वीडियोग्राफी भी कराएगी। उन्होंने कहा ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल दें। कोई भी कानून अपने हाथ में कतई न ले। रात में पूजा पंडाल पर विशेष सतर्कता रखें। बिजली के तार खुले हुए न रखें। कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन हरहाल में होना सुनिश्चित कराया जाए। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा व रामलीला परम्परागत तरीके से पूर्व की भांति मनाई जायेगी। किसी भी नई परम्परा को शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान 15-20 लोग ही जा सकेंगे। अबीर गुलाल पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रहेगी। उसकी जगह पर गुलाब के फूलों की वर्षा की जा सकती है। केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा प्रशासन के साथ हमारी समितियों के सदस्यों की भी तमाम जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन उन्हें करना है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान पकड़िया गांव अर्जुन यादव, रामपुर जनक राजेश यादव, द्वारिकापुर हिमांशु, बघेडी भानु यादव, नौगवांडीह परमानंद शुक्ल, माजनपुर रामबरन चौहान, श्रीनाथ यादव, मुज्तबा खां, ग्राम प्रधान अशरफ नगर लालता प्रसाद यादव, राजकरन यादव, बजरंगी यादव आदि मौजूद रहे।