उत्तर प्रदेश : यूपी का लड्डू खाने के लिए आतुर सभी बारी बारी हिस्सा ले रहे हैं, दौड़ में सबसे आगे आने के लिए कोई रथ यात्रा कर रहा, कोई विजय यात्रा तो कोई कुछ अब राजा भैया ले कर आ रहे संकल्प यात्रा, यह लखनऊ से नोएडा तक की यात्रा है, जोकि आज आगरा पहुंच रही है। यहां के सूरसदन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। लखनऊ से शुरू हुई राजा भैया की यात्रा मंगलवार दिन में आगरा पहुंचेगी। यह यात्रा नोएडा में समाप्त होगी।आगरा में राज भैया की पार्टी के जिलाध्यक्ष यमराज सिंह ने बताया कि पार्टी आगरा की एत्मादपुर, खेरागढ़, बाह और फतेहाबाद विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
जिला अध्यक्ष यमराज सिंह ने बताया कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक सर्वे कराया है। जिसमें 100 सीटों पर पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है। विधानसभा चुनाव को लेकर ही हमारे अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सूरसदन सभागार में हो रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सम्मेलन को लेकर के पार्टी के पदाधिकारियों में जोश है। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया गया है। जिला अध्यक्ष यमराज सिंह ने बताया कि आगरा की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है। यह विधानसभा फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह और एत्मादपुर हैं। हम एत्मादपुर और खेरागढ़ विधानसभा सीट पर बेहद मजबूत हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी सम्मेलन भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं।