उत्तर प्रदेश ; बीजेपी के चाणक्य गृहमंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है, वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान से शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र दिया । साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की ।
इसके बाद शाह दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी, । बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में 80 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं को भी बुलाया गया है। शाह शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और सात चुनाव सह प्रभारियों की बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे।
अमित शाह के संबोधन की खास बातें
आज मैं यहां भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत कराने आया हूं। आज मैं यहां आया हूं तो आपको जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है।
भाजपा ने यूपी को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है
भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।
अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।
दोस्तों आप दिवाली के दिन ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तोरण से अपने द्वार को सजाइए और भाजपा को अपना समर्थन दीजिए।
आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे लेकिन आज दूरबीन लेकर भी देखता हूं तो कोई बाहुबली नजर नहीं आता।
आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है।
मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। 10 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा।
दोस्तों हम 2022 में फिर से 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे।
आप लोगों ने 2019 में दोबारा और 2017 में भाजपा की सरकार बनवाई। मोदी जी अगर पूर्ण बहुमत के साथ दो बार जीते हैं तो उसका पूरा श्रेय यूपी की महान जनता को जाता है। दिल्ली का रास्ता लखनऊ से ही होकर जाता है।
आपने दोबारा दो-तिहाई बहुमत से जिताया तो मोदी जी ने मंदिर का शिलान्यास कर दिया और देखते ही देखते मंदिर बन जाएगा।
अखिलेश एंड कंपनी तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गए और कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे।
हमारा वादा रहता था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, हम हर बार इसे अपने चुनावी वादे में रखते थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इसे हटा दिया। भाजपा जो कहती है वो करती है।
सीएम योगी ने कहा…
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक सम्मेलन का आगाज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो किया। अयोध्या विवाद का भी निपटारा हुआ। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लगा और मेहनत की तो दूसरी बार केंद्र में आई और 2017 में यूपी में आई।अवध प्रांत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या भी यहीं आता है। आज जब गृहमंत्री का आगमन यहां हुआ है तो यहां के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। पूरी दुनिया अयोध्या के दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखेगी, इससे पहले वहां एक संपर्क कार्यकर्म भी होगा।