उमेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
कालपी(जालौन) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा का नगर में आज आगमन हुआ पर यात्रा के साथ प्रियंका गांधी के न आने से कार्यकर्त्ताओं में मायूसी देखी गई।
बताते चलें कि २०२२ में होने जा रहे देश के सबसे बड़े प्रदेश की विधानसभा के चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है सपा,बसपा,प्रसपा के बाद आज २२०कालपी विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत फुलपावर चौराहे पर हुआ जहां एक जनसभा हुई जिसमें लगभग सभी मंचासीन वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं और वादों को पूरा न कर पाने की बात कही। कालपी विधानसभा से २०२२के चुनाव में प्रबल दावेदार पूर्व विधायक श्री मती उमाकांती सिंह के प्रतिनिधि पति पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सरसेला ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के द्वारा जारी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में दिए वचन निभाने की बात है उन्होंने कहा आगामी चुनाव में हम अपने वादों को प्रतिज्ञा का नाम दे रहे हैं हम उत्तर प्रदेश की जनता को वचन दे रहे हैं जो कहेंगे वह सरकार बनने के बाद करके दिखाएंगे। जिसमें हमारी प्रतिज्ञा टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ,2500सौ में गेहूं धान 400पाएगा गन्ना किसान, बिजली बिल सबका हाफ,कोरोनाकाल का बकाया साफ,दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक भार, परिवार को देंगे 25 हजार,तथा सातवीं प्रतिज्ञा है 20लाख लोगों को सरकारी रोजगार।इन प्रतिज्ञाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्राएं निकाल रही है।कालपी की सम्मानीय जनता से अपील है एकबार कांग्रेस को अवसर देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थापित करें। आज की सभा में पधारे समस्त कार्यकर्ताओं आम जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
उक्त अवसर पर मंचासीन नेताओं में प्रमुख रूप से राम राज सिंह मुसमरिया, वीरेंद्र सिंह चौहान, अशोक द्विवेदी,पूर्व ब्लाक प्रमुख कुठौंद, धर्मेन्द्र सलौनियां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कदौरा, सुधांशु त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव,शब्द नारायण पटेल, अमित पांडेय, रघुवीर जी राष्ट्रीय सचिव, सुरेन्द्र सरसेला पूर्व ब्लाक प्रमुख,बृज लाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,पूर्व सांसद राजेश सचान पूर्व विधायक,जयवंत सिंह, राहुल रिक्षारिया,जे पी पाल, जालौन प्रभारी, आदि उपस्थित रहे। यात्रा की सफल व्यवस्था मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आदित्य नगाइच ने की सभा की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी जनपद जालौन अध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने की सभा का सफल संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख कुठौंद अशोक द्विवेदी ने किया।