उमेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार की योजना एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिले में कागज के बाद अब मटर की फसल का चयन किया गया है। इसके तहत आज राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुंदेलखंड मटर महोत्सव का आयोजन किया गया।
माननीय राज्यमंत्री सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर फीता काटकर उद्घाटन किया। सर्वप्रथम उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगाई गई विभागीय स्टॉल व मटर की स्टाल का भ्रमण किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि किसानों की फसल का उचित मूल्य मिल सके और किसानों की आय दोगुनी हो सके इसके लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। मटर महोत्सव में आए कृषि वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं से यहां के किसानों को संजीवनी मिलेगी सरकार की मंशा है कि कैसे देश में प्रदेश को किसानों को संपन्न बनाया जाए और इसी उद्देश्य के साथ जिले में मटर महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जनपद के उत्थान के लिए बहुत सराहनीय कार्य किए हैं जिसमें से उन्होंने नून नदी का जीर्णोद्धार किया है। उन्होंने कहा कि नून नदी की माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में जनपद जालौन की प्रशंसा की थी। उसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने फिर से बुंदेलखंड मटर महोत्सव का एक भव्य आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद के किसान जब कोई काम करता है तो वह पूरी लगन के साथ करता है। उन्होंने कहा कि हमारा जनपद मटर की फसल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन से अन्य जनपदों सहित विभिन्न राज्यों में बल्कि दूसरे देशों में भी यहां की मटर जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के निर्धारित मूल्यों पर ही बिक्री हो। उन्होंने कहा कि पहले के व्यापारी किसानों की फसल के दाम नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि किसानों की उनकी फसल के दाम अगर व्यापारी नहीं देता है तो उसके विरुद्ध एफ आई आर कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो व्यापारी फसल खरीदेगा उसे अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा तभी व्यापारी किसानों की फसल खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान जनपद का बहुत भोला-भाला है अगर किसानों का उत्पीड़न किया गया तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों की कैसे आय दोगुनी हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की हितेषी है। किसानों के लिए अनेक अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद में मटर भी चुना गया है प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर विकास हो रहा है और इसी प्रकार आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मटर महोत्सव का आज भव्य आयोजन किया गया जनपद के लिए वह सराहनीय पहल है। विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार जिलाधिकारी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में अपने संबोधन में 3 मिनट तक जनपद की नून नदी के जीर्णोद्धार की प्रशंसा की। जिलाधिकारी जनपद के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही सराहनीय पहल है कि बुंदेलखंड मटर महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला जनपद है जो कागज हुआ मटर के लिए एक जनपद एक उत्पाद के लिए चुना गया हो। विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद में कागज का चयन हुआ था अब मटर भी शामिल की गई है उसी उद्देश्य आज मटर महोत्सव का आयोजन जिलाधिकारी ने कराया। उन्होंने कहा कि अब जनपद में किसानों को भी मटर की उचित मूल्य आय दोगुनी हो सकेगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जनपद में आज मटर महोत्सव का अयोजन किया गया। जिसके तहत मटर महोत्सव प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें किसानों को मटर की कई तरह की प्रजातियों को लेकर जानकारी दी गई और भविष्य में यहाँ की मटर वर्तमान में पूरे देश मे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में एक जनपद एक उत्पाद के तहत मटर महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दुगुनी हो इसीलिए यहां पर मंच के माध्यम से किसानों को कई तरह की वैज्ञानिक जानकारी मिलने वाली है। जनपद में 60% मटर का उत्पादन होता है और इसकी गूंज देश के साथ विदेशों में हो इसके लिए हर तरह की सुविधाएं दी जाएगी। जनपद में 1 लाख हेक्टेयर में 1 लाख किसानों में मटर की खेती की जाती हैं। इस जनपद की मटर की पैदावार अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मानकों पर खरी उतरती हैं। छोटे किसानों के लिए एफपीओ बनाएं गए हैं। जिनके द्वारा किसानों को फसल के उचित दाम मिलेंगे। मटर महोत्सव में फार्म मशीनरी बैंक प्राप्त कृषक उत्पादक संगठन समूह के 4 लाभार्थियों को चाबी वितरण की गई। मटर महोत्सव में जनप्रतिनिधि सहित जनपद भर के किसानों ने प्रतिभाग किया।