मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई जनपद की नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों द्वारा हड़ताल के तीसरे दिन भाजपा नेता पारुल दीक्षित पहुँच गए थे व खुले मंच से आश्वासन दिया था कि किसी भी व्यापारी भाई को परेशान होने की जरूरत नही है वह अभी यहाँ से जाने के बाद तुरन्त प्रशासन से बात करेगे और बात भी प्रशासन से की जिसके चलते जो धरना पिछले कई दिनों से चल रहा था अन्तोगत्वा खत्म हो गया।
डाक बगले में प्रशासन व मंडी के प्रतिनिधित्व मण्डल के बीच वार्ता हुई और धरने को समाप्त कर दिया गया।
भाजपा नेता पारुल दीक्षित ने कहा था कि एक व्यापारी होने के नाते और जनप्रतिनिधि होने के कारण वह व्यापारियों के साथ खड़े है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रशासन व्यापारियों के दर्द को व उनकी बात को समझेगा और जल्द ही कोई हल निकलेगा।
भाजपा नेता की कोशिश रंग लाई प्रशासन ने उनकी बात को सुना और प्रशासन व व्यापारियों के बीच मीटिंग हुई।
आपको बताते चले कि बीते शुक्रवार को गल्ला मंडी में ईवीएम के लिए आरक्षित स्ट्रांग रूम खाली कराने को लेकर व्यपारियों व प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया था जिसके बाद शनिवार से व्यापारी धरने पर बैठे थे।
वही दूसरी ओर सपा के नेता रामज्ञान गुप्ता भाजपा नेता पर आरोप लगा रहे थे कि व्यापारियों को उनकी शह पर परेशान किया जा रहा है क्योकि इस बार मंडी अध्यक्ष जिसको नेताजी बनाना चाह रहे थे वह बुरी तरह हार गया था जिस कारण मंडी पर से अपने अस्तित्व को खत्म होता देख यह प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा था रामज्ञान गुप्ता ने भी जिलाधिकारी से धरना खत्म कराने के सम्बंध में आज बात की थी।