रिपोर्ट – शान्तनु कुमार सिंह
जिला – पटना
नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में अपना पद भार ग्रहण किया। डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने और पार्टी को सशक्त एवं मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे। जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वस्थ बिहार की परिकल्पना साकार हो सके।डॉ सिंह ने संगठन को शीघ्र ही गठन करने की बात कही उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में डॉ सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के डॉ. मधुरेंदु पांडेय, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह , श्रीनिवास सिंह , डॉ. अशोक कुमार सिंह डॉ. अब्दुस सलाम डॉ शोभा सिंह, डॉ. कोकब सुलताना, डॉ विनोद कुमार जया, डॉ शशि भूषण प्रसाद, श्याम नंदन पंडित सहित आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवम ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे।