अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गाँव हरदुआ में रविवार रात चोरों ने आतंक फैला दिया। चोरों के तांडव से चार घरों का सुख-चैन काफूर हो गया। एक ही रात में चोरी की वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का चोरी के मामले में क्या रुख होता है, किसी से छिपा नहीं है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी महेश चंद्र पुत्र सुरजन सिंह अपने परिजनों के साथ अपने घर में सोए हुए थे। तभी पड़ोस के घर में बने अलग कमरे में अज्ञात चोरों ने किसी समय ताले कुंडी काटकर घुस आए और अंदर रखे बक्से से एक जोड़ी पायल, 25 हजार रुपये की नकदी चोर चुरा ले गए। वही जब पीडि़त सुबह जागे तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। जब तक एक घर के लोग अपनी पीड़ा दूसरे को बता पाते, तक तक अनुज कुमार रिंकू सिंह पुत्र मनु सिंह अपने घर में हुई चोरी की कहानी बताने लगा। अनुज ने बताया कि उनके घर के अंदर रखे बक्से से अज्ञात चोरों ने एक जोड़ी झाले, पाँच जोड़ी पायल तथा पांच अंगूठी सोने की, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र तथा डेढ़ लाख रुपए की नकदी उड़ा दी। अब चोरी की घटना गांव में फैल चुकी थी। तब तक इसी गांव के जयपाल सिंह पुत्र अमर सिंह ने भी अपने घर में हुई चोरी की घटना बताई। जयपाल सिंह ने बताया कि उनके घर के रखे बक्से में पायल, अंगूठी तथा नाक की नथ चोर चुरा ले गए। सामान पड़ोस में ही खेतों में फेंक कर चले गए। गांव हरदुआ के ही निवासी धनपाल सिंह पुत्र रामदयाल ने बताया कि वह भी अपने घर में लेटे हुए थे। आधी रात 12:00 बजे के बाद परिजन सभी सो गए। तभी अज्ञात चोर किसी समय घर में घुस आए। घर में रखे पुत्री के बैग में रखे 10 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। जब पीडि़त को सुबह इस बात की जानकारी हुई तो सब अपने अपने सामान की तलाश करने लगे। वहीं पड़ोस में ही सोबरन सिंह के बरसीम के खेत में बक्सा तथा बैग आदि सामान सोमवार को पड़े मिले। तब सभी पीडि़त नवाबगंज थाने में आए और थाना पुलिस को चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए तहरीर दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पीडि़तों को आश्वासन दिया कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अज्ञात चोरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। इतनी महंगाई में जोड़े गए सामान और नकदी चले जाने से पीडि़तों का बुरा हाल है। चोरी की घटना की पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज करती नहीं है, अब कितनी गम्भीरता से इन मामलों को लेगी, यह तो भविष्य की बात है। घर की महिलाओं ने रो-रोकर चोरी की दास्तान बताई।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
नवाबगंज
थाना क्षेत्र के गाँव हरदुआ में रविवार रात चोरों ने आतंक फैला दिया। चोरों के तांडव से चार घरों का सुख-चैन काफूर हो गया। एक ही रात में चोरी की वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का चोरी के मामले में क्या रुख होता है, किसी से छिपा नहीं है।