मुजफ्फरनगर
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि मुजफ्फरनगर की सभी छह विधानसभाओ पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उप्र में 10 मार्च को पुन: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत (300+) के साथ बनने जा रही है, जिससे सभी विपक्षी दल अपनी हार से हतोत्साहित होकर अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं, यह विपक्ष की बौखलाहट को दर्शाता है। सभी विपक्षी दल हतोत्साहित है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर स्थिति-परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, हमे प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है, वो निष्पक्षता के साथ अपना कार्य करेगा। लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण विश्वास करती है, इससे पूर्व भी सभी चुनाव प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से जिला प्रशासन द्वारा कराए गए है।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से आवहान किया कि 10 मार्च को प्रात: 6 बजे मतगणना स्थल के निकट अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। विपक्ष द्वारा प्रत्येक दिन प्रशासन का घेराव, गलत बयानबाजी से यह प्रतीत होता है कि विपक्ष को लोकतांत्रिक प्रणाली पर विश्वास नहीं है, जिस प्रकार जनता जनार्दन ने मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताते हुए जिस प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई है, उसी प्रकार मुजफ्फरनगर सभी छ: विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का परचम लहरायेंगे।