DelhiOtherstatesPoliticsVishesh

NDA की छुट्टी के लिए INDIA कितना कारगर आइए जानते ऑपिनियन पोल में लोगो की राय

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में 26 विपक्षी दलों ने बीजेपी नीत एनडीए को टक्कर देने के लिए इंडिया नाम से गठबंधन बनाया है, इसमें कांग्रेस समेत अरविंद केजरीवाल की AAP पार्टी और ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ टीएमसी पार्टी भी है।

इसका एकमात्र मकसद बीजेपी की एनडीए गठबंधन वाली केंद्र सरकार को तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने से रोकने का है

इस बीच इंडिया अलायंस बनने के बाद लोकसभा सीटों को लेकर एक सर्वे भी किया गया, जिसके नतीजे आपको चौंका सकते हैं।

NDA-INDIA गठबंधन

इंडिया टीवी सीएनएक्स ने इस सर्वे के नतीजे पिछले महीने की आखिरी में जारी किया गया जिसमें NDA-INDIA गठबंधन के आधार पर लोगों से लोकसभा सीट को लेकर राय भी ली गई। इस सर्वे के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को कुल 543 लोकसभा सीटों में से 318 पर जीत मिलते हुए दिखाया गया है। वहीं इंडिया अलायंस को अगले साल होने वाले चुनाव में 175 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 50 सीट मिल सकती है तो आइए जानते हैं इसमें कांग्रेस AAP और TMC को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

कांग्रेस को कितनी सीटें?

सीएनएक्स सर्वे के नतीजों के अनुसार, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले कुछ सीटों का फायदा मिल सकता है। 2019 में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थी जबकि इस बार पार्टी को 66 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीजेपी के सीटों की बात करें तो पार्टी को इस बार भी अकेले दम पर बहुमत मिलने का अनुमान है और बीजेपी को 290 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

TMC और AAP को कितना फायदा!

इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी को मिलने वाली सीटों की बात करें तो ममता बनर्जी की पार्टी को 2019 के चुनाव से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है और सर्वे में टीएमसी को 29 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान भी है। 2019 में टीएमसी को 22 सीटें मिली थी इस लिहाज से पार्टी को 7 सीटों की बढ़ोतरी होने का अनुमान है और वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की लोकसभा सीटों में 10 गुणा का इजाफा भी।होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button