कहां पहुंचा चंद्रयान 3, जानिए चंद्रमा पर कब होगी लैंडिंग

चद्रयान-3 चंद्रमा के कक्षीय पथ के करीब लगातार पहुंच चुका है, जहां से यह धीरे-धीरे चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ेगा। वहीं इसके लिए 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को इस मिशन को लेकर यह अपडेट दिया है।
उन्होंने बताया, ‘पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलने के बाद यह चंद्रमा के कक्षीय पथ में प्रवेश करेगा और यह धीरे-धीरे इसकी सतह की ओर आगे बढ़ेगा। अगस्त के पहले सप्ताह तक इसके कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है और इसके बाद यह पर्यावरण को स्कैन करके यह आकलन करेगा कि चंद्र सतह के दक्षिणी ध्रुव का कौन सा हिस्सा लैंडिंग के लिए सही होगा वहीं इसके बाद 23 अगस्त को यह चांद पर उतरेगा।’
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने गुरुवार को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की थी। यह कार्य इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया वही अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अगली कवायद 25 जुलाई को दोपहर 2 और 3 बजे के बीच किए जाने की योजना बनाई है।
इसने कहा है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के अवसर पर चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और करीब पहुंचा दिया है। बता दें चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था।
- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इससे पहले कहा था, ‘अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सफर पर है। अगले कुछ दिनों में यह (लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने का कार्य) कर दिखाएगा’ बता दें उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी व जागरूकता प्रशिक्षण (स्टार्ट) कार्यक्रम 2023 के उद्घाटन भाषण में यह बात बोली थी।