National

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर राहुल गांधी हुए भावुक

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उनके दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करी है। राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये भी लिखा है कि पापा आप हमेशा मेरे साथ हैं। और इसके साथ ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करी है।

सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने अर्पित करी श्रद्धांजलि

 

राहुल गांधी ने राजीव गांधी के विभिन्न पलों का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है कि, “पापा, आप एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, हमेशा मेरे साथ हैं।”

 

इससे पहले, राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली में वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

 

भारत के सबसे कम उम्र के रहे प्रधानमंत्री

 

राजीव गांधी ने अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस की कमान संभाली थी और वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे जब उन्होंने अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण किया।

बता दें उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य भी किया था। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या भी कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button