
आपको अपने कपड़ों पर उतना ही ध्यान देना चाहिए। जितना कि आप अपने शरीर पर देते हैं। कई लोग सालों तक एक ही अंडरवियर का इस्तेमाल करते हैं और अब सवाल उठता है कि कितने दिन या महीनों तक एक अंडर गारमेंट्स पहनना ठीक है।
कब इससे बदलना चाहिए।
आप भले ही अंडरवियर को गंभीरता से न लें, पर यह एक ऐसी चीज है, जो कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन जाती है। पुराने अंडर गारमेंट्स की फिटिंग भी खराब होती है, और ये एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है। वैसे तो अंडरवियर की एक्सपायरी डेट नहीं होती पर आपका अंडरवियर ढीला या उसमें छेद हो गए हैं, तो उसे जल्द ही बदल देना चाहिए।
बैक्टीरिया हो सकते हैं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ढीले-ढाले अंडरवियर आपको परेशान कर सकते हैं और इसके अलावा ज्यादा टाइट अंडरवियर भी नहीं पहनना चाहिए। वहीं, पुराने अंडरवियर में कुछ समय बाद नमी बनने लगती है। जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और कई तरह की समस्याएं दे सकते है। बहुत पुराने अंडर गारमेंट्स पहनने से त्वचा पर लाल चकत्ते भी पड़ सकते है।
बिना धुले अंडरवियर पहनना भी बेहद खतरनाक
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हर 6 महीने में अंडरवियर बदल देना चाहिए। एक गलती जो लोग करते हैं, वह है कि बिना धोए कई दिनों तक पहने रहते हैं। एक ही अंडरवियर को बिना धोए लंबे समय तक इस्तेमाल करना प्राइवेट पार्ट के लिए अच्छा नहीं होता। इससे आपको फंगस और बैक्टिरियल संक्रमण हो सकता है।