कैसे शुरु हुई राघव और परिणीति की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। वहीं दोनों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस खबर पर मुहर तब लगी जब AAP नेता संजीव अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद सिंगर और परिणीति के को-स्टार हार्डी संधु ने इस खबर की पुष्टि भी की है। हालांकि ये सब अचानक हो रहा है और इसलिए फैंस काफी कुछ जानने के लिए उत्सुक भी हैं।
Parineeti-Raghav को पंजाब में हुआ था प्यार
ई टाइम्स की एक खास रिपोर्ट के बताया गया था परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेशक साथ में पढ़े हों, पर उनकी लव स्टोरी हाल ही में ही शुरु हुई है। दोनों पंजाब में मिले थे और परिणीति वहां शूट कर रही थीं, तभी दोनों एक दूसरे से मिले और दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। ये अब भी पता नहीं चल पाया है कि इनका रिलेशनशिप आखिर कितना पुराना हो गया है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो दोनों कम से कम 6 महीने से रिलेशन में हैं और सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि बात शादी तक पहुंच चुकी है। मिस्टर चड्ढा और मिस चोपड़ा ने बेशक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में न कहा हो। पर खबरे लगातार सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि करने का दावा कर रही हैं।