EducationVishesh

कश्मीरी युवक ने बनाया इफ्तार और सेहरी का सही समय बताने वाला एप्लीकेशन

कश्मीरी

नई दिल्ली-मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पवित्र बताया जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना भी होता है।
इस महीने में रोजा रखने, नेक काम करने और अल्लाह की इबादत करने से काफी सवाब मिलता है। रमजान के महीने में रोजेदार पूरे एक महीने रोजा भी रखते हैं और इसके बाद ईद मनाई जाती है लेकिन रोजा रखने के कई कठिन नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना बेहद ही जरूरी होता है।

Ramadan app for Iftar and Sehri : इफ्तार और सहरी के सटीक समय को लेकर हमेशा से ही लोग इंटरनेट का सहारा भी लेते हैं, लेकिन तीन साल पहले कश्मीर के एक युवा इंजीनियर ने एक ऐसी ऐप बनाई थी जो सही समय भी बताती है। तीन साल पहले “इफ्तार कर” नामक बनाई गई इस ऐप को अब इस युवा ने अपडेट भी किया है। इस ऐप के जरिए लोग सही समय का पता लगा सकते हैं। और यह ऐप रोजा रखने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी भी साबित हुआ है। सबसे खास बात ये है कि इस ऐप को सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि विदेशी यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ramadan app for Iftar and Sehri : रमजान के महीने में सहरी और इफ्तार के समय के बारे में समय की जानकारी देने के लिए हैदर अली पंजाबी ने साल 2020 में ऐप को लॉन्च किया था, जिसे घाटी के भूगोल को ध्यान में रखते हुए विकसित भी किया गया था, लेकिन उन्होंने इस एप्लिकेशन को और अपग्रेड किया और पहले इस ऐप को सिर्फ और सिर्फ भारत में इस्तेमाल के लिए ही बनाया था लेकिन अब इसे हैदर ने अपग्रेड कर दिया है। साल 2023 में हैदर अली पंजाबी ने इस ऐप को अपग्रेड किया है। ऐप को अपग्रेड करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि विदेश में पढ़ने वाले मेरे दोस्तों ने मुझसे इस ऐप को अप्रेड करने का अनुरोध भी किया था ताकि वे भी इस एप्लिकेशन का लाभ आराम से उठा पाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इसी सोच के साथ इस बार मैंने ऐप और इस ऐप को अपडेट भी किया है। अब उपयोगकर्ताओं को भौगोलिक स्थानों के आधार पर यह ऐप इफ्तार और सहरी के समय के बारे में समय पर जानकारी देने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button