LucknowNationalUttarpradesh

बीजेपी की नयी टीम का ऐलान, भूपेंद्र सिंह ने की घोषणा

भूपेंद्रप्रधान संपादक की रिपोर्ट

योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही शनिवार को प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 51 पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है।

18 प्रदेश उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री के साथ ही 16 को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है और छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्ति हुए हैं।

प्रदेश की नई टीम में क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी जगह दी गई है और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पश्चिम के मोहित बेनीवाल और गोरखपुर क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश मंत्री संजय राय व सुभाष यदुवंश अब प्रदेश महामंत्री होंगे। गोविंद नारायण शुक्ला तीसरी बार प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं और आगरा के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष में पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कान्ताकर्दम (मेरठ), संतोष सिंह (लखनऊ), सलिल विश्नोई (कानपुर), सुरेन्द्र नागर (गौतमबुद्ध नगर), सत्यपाल सैनी (मुरादाबाद), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), बृज बहादुर (कासगंज), सुनीता दयाल (गाजियाबाद), दिनेश कुमार शर्मा (हाथरस), मानवेन्द्र सिंह (कानपुर), पदमसेन चौधरी (बहराइच), मोहित बेनिवाल (शामली), डा. धर्मेन्द्र सिंह (गोरखपुर), देवेश कुमार कोरी (कानपुर) व त्रयंबक तिवारी (संतकबीर नगर) के नाम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button