ChattisgarhOtherstates

सक्रिय कांग्रेसी हृदय प्रकाश अनंत बनाये गए प्रदेश समन्वयक

कांग्रेसनिखिल कश्यप की रिपोर्ट

जांजगीर चापा पामगढ़— अखिल भारतीय कांग्रेस अनु जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लीलोथिया, प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अंचल,छ ग शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के सहमति से ,प्रदेश स्तरीय सक्रियता, व्यापक सम्पर्क ,एवं लोकप्रिय छबि के आधार पर पामगढ़ निवासी निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता हृदय प्रकाश अनंत को अनु जाति कांग्रेस में प्रदेश समन्वयक एवं किरण भारती अनंत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। विदित हो कि दोनो ही कांग्रेस सरकार के जनहित कार्यो के बड़े प्रचारक और प्रबल समर्थक माने जाते है।हृदय प्रकास अनंत पहले जांजगीर जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनु जाति विभाग बनाये गए थे किंतु प्रदेश अनु जाति वर्ग में एक बड़ा नाम होने के कारण प्रदेश कमेटी में मनोनीत किया गया है। नियुक्ति से क्षेत्र के आम जन एवं समस्त कांग्रेस परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button