यूपी बीजेपी की नई टीम की घोषणा हो सकती है आज, कुछ नए चेहरों पर दांव, समीकरणों का रखा जाएगा खास ध्यान

प्रधान संपादक की रिपोर्ट
लखनऊ-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा गुरुवार यानी आज हो सकती है. टीम में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पद पर कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी. वहीं कुछ प्रदेश पदाधिकारी हटाए जाएंगे. प्रदेश टीम को लेकर दिल्ली में मंथन के बाद लौटे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में काफी देर तक बैठक की प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, दयाशंकर सिंह के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने से उपाध्यक्ष के तीन पद खाली होंगे. प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, डॉ. चंद्रमोहन को भी पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश महामंत्री बनाया जा सकता है. कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर, पश्चिम और ब्रज में क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं तो वहीं अवध में क्षेत्रीय अध्यक्ष की खाली सीट पर भी नई तैनाती होगी. तीन से चार क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ी जाति से होंगे, जबकि एक क्षेत्र में ब्राह्मण और एक क्षेत्र में ठाकुर कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की योजना है.
ये नाम हो सकते हैं शामिल
प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत की जगह तीन नए नाम शामिल किए जा सकते हैं. पाठक को कन्नौज और प्रियंका रावत को बाराबंकी से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है। लिहाजा दोनों को क्षेत्र में काम करने के लिए संगठन के दायित्व से मुक्त रखा जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संतोष सिंह और प्रकाश पाल की प्रदेश महामंत्री पर पदोन्नति हो सकती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री पद की दौड़ में हैं। संगठन के पद से कार्यमुक्त होंगे नरेंद्र कश्यप
प्रदेश की टीम में पिछड़ों और दलितों को नेतृत्व देने के साथ परंपरागत वोट बैंक से जुड़ी जातियों का भी ध्यान रखा जाएगा. एके शर्मा,नरेंद्र कश्यप भी संगठन के पद से कार्यमुक्त होंगे. प्रदेश की टीम में पिछड़ों और दलितों को नेतृत्व देने के साथ परंपरागत वोट बैंक से जुड़ी जातियों का भी ध्यान रखा जाएगा।
मिशन 2024 में के लिए जुटी बीजेपी,पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों की बैठक
लोकसभा चुनाव में हारी हुई सभी 16 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी बंसल को मिली है.भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक आज है. राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी का जायजा लेने के साथ मजबूत रणनीति बनाएंगे. 14 लोकसभा सीटों पर बनेगी विशेष रणनीति. पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है।