ब्यूरो रिपोर्ट
प्रेम में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला झांसी में जब दो लड़कियों को आपस मे प्यार हुआ। तो दोनो ने शादी की इच्छा जाहिर की। शादी के लिए सना खान नाम की लड़की ने दिल्ली के एक अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाया और जेंडर बदल लिया और साहिल खान बन गई। लेकिन जब वह ऑपरेशन करवा कर अपनी प्रेमिका के पास पहुंची तो मामला बदल गया। क्योंकि लड़की को किसी अन्य लड़के से प्यार हो गया और उसने सना से साहिल बनी लड़की को ठुकरा दिया। जब सना उर्फ साहिल को यह पता चला तो वह कोर्ट पहुंच गई।
उन्होंने कहा, वह बहुत कुछ खो चुकी हैं। लेकिन अब अपने प्यार को नहीं खोना चाहती हैं। लेकिन जिस लड़की से वह शादी करने की बात कर रही हैं। वह उनसे शादी नहीं करना चाहती है। उसने साफ कह दिया है कि यदि वह चाहें तो फिर से ऑपरेशन करवा कर लड़की बन सकती हैं।वहीं सना उर्फ साहिल का कहना है कि उन्होंने सिर्फ उनके लिए यह किया है। वह उनसे अलग नहीं रह सकती। उनके लिए हमने अपने ब्रेस्ट कटवाए। यौन अंग में बदलाव किया। लेकिन उन्होंने मुझे छोड़ दिया।