Uttarpradesh

समूह द्वारा चल रहे कार्यो का बी डी ओ व डीसी एनआरएलएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

अयोध्या से ब्यूरो अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

अयोध्या-खंड विकास अधिकारी रशेष कुमार व डीसी एनआरएलएम /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार ने विकास खण्ड मवई मे चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कार्यों का किया निरीक्षण। हम आपको बताते चलें कि दिन शनिवार को विकास खंड मवई ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत संडवा मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यो का निरीक्षण करने  पहुंचे वरिष्ठ अधिकारीयो का समूह की महिलाओ द्वारा फूल का गुलदस्ता व रोली चंदन लगाते हुए जोरदार स्वागत किया। स्वागत के तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी रशेष कुमार व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार ने सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विशेष जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत संडवा मे लगभग 25 समूह की महिलाएं रहे उपस्थित। समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का गुणवत्ता पूर्वक अधिकारियों के साथ बैठ कर की चर्चा चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की हमारे द्वारा सिलाई कढ़ाई बकरी पालन मुर्गी पालन परचून की दुकान सहित अन्य कार्यो पर हम सभी समूह की महिलाओ द्वारा कार्य को किया जा रहा है।साथ ही निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम पंचायत असरफ नगर मे चल रहे समूह कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा दोना पत्तल  व अगरबत्ती बनाने का कार्य हो रहा है।डीएमएम श्री मती सरिता वर्मा,डीआरपी सबीना खातून,बी सी सखी अर्चना साहू सहित समूह कि महिलाओ के साथ अन्य साथी रहे उपस्थित।

Related Articles

Back to top button