निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, मरीजों की उमड़ी भीड़

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
कमालगंज में शुक्रवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन उषा आई केयर सेंटर,आवास विकास, फर्रुखाबाद द्वारा किया गया।
जिसमें डॉक्टर खुशबू जयसवाल एवं डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने पचास से अधिक मरीजों की आंखों की जांच के साथ ही स्वस्थ रखने के लिए अनेकों उपाय बताएं एवं उनकी बीमारियों का इलाज किया।
इस मौके पर डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया की आखों की सभी प्रकार की जांचे व इलाज कम दामों में कराए।
कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले जितने भी प्राणी हैं। उनके लिए आंखें अनमोल हैं। इसलिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते। बदलते परिवेश के बीच आंख कैसे स्वस्थ रह सकती है उसके उपाय एवं सावधानियां बताई।