ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष राशि: आज के दिन इस राशि के लोगों की धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृष राशि: अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ते रहें। दफ्तर में किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है जिसके चलते थोड़े परेशान रहेंगे। माता-पिता का सम्मान करें।
मिथुन राशि: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण घर में तनाव पैदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कामचोरी से दूर रहें।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों को आज दफ्तर में कुछ समस्या हो सकती है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। बुरी संगति से बचें। घूमने-फिरने की मंशा पूरी हो सकती है।
सिंह राशि: आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।
कन्या राशि: दफ्तर में अपने सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें। खानपान पर ध्यान दें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। रुके हुए काम सफल होंगे।
तुला राशि: आज इस राशि के व्यापारियों को उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। लेकिन आगे का समय बेहतर होगा। प्रेमी जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज आर्थिक स्थिति में सुधार से काम में भी मन लगेगा। सेहत सामान्य रहेगी। किसी जरूरी चीज के खोने की आशंका है। काम में बेहतर प्रदर्शन से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु राशि: काम में जल्दबाजी न करें वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से दफ्तर में तारीफ मिलेगी। धन हानि हो सकती है।
मकर राशि: आज अपनी बुद्धि और विवेक से काम निपट लेंगे। मनचाही नौकरी पाने के लिए जुटे रहेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशि: आज इस राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
मीन राशि: प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। हर किसी से सलाह न लें। बाद में पछताना पड़ सकता है।