Uttarpradesh
वार्ड मदरसा में सभासद द्वारा वितरित किए गए तिरंगे

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
अमेठी (लखनऊ)- भारत भर में चल रहे आजादी के 75वें महोत्सव को लेकर शासन/प्रशासन द्वारा सभी लोगों को तिरंगा भेंट किया जा रहा है। ऐसे में नगर पंचायत अमेठी के चेयरमैन मो० वहीद द्वारा अमेठी के सभी सभासदों को तिरंगा वितरण करने को लेकर कैम्पियन चलाई। जिसमें नगर पंचायत अमेठी के सभी सभासदों द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किए गए।
नगर पंचायत अमेठी के मदरसा वार्ड में सभासद मो० रिज़वान द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए लोगों को तिरंगा भेंट किए। तथा लोगों को तिरंगे के सम्मान संबंधी बातें भी बताई। लोगों ने भी तिरंगे मिलने के बाद अपनी छतों के सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लगाया। और देश के साथ आजादी के 75वें महोत्सव में हर घर तिरंगे के इस मुहिम में शामिल हुए।