कांवर यात्रा में गये कांवरिये की लखीमपुर खीरी में मौत

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
शमशाबाद(फर्रुखाबाद)कांवर यात्रा लेकर गए कांवरिया की लखीमपुर खीरी में मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक भाई भतीजो सहित लगभग ढाई दर्जन लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राी सेकांवड़ यात्रा के साथ गोला गोकरनाथ गया था। जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मुहल्ला मीरा दरवाजा निवासी मनोज कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र मोतीलाल शाक्य रविवार की शाम 4.00 बजे के करीब गांव के लगभग ढाई दर्जन लोगों के साथ कावड़ यात्रा में भाग लेने के लिए गोला गोकरननाथ गया था। बताते हैं जिस वक्त कांवरियों का जत्था तहसील मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी से गुजर रहा था, उसी दौरान उसको प्यास लगी।
प्यास बुझाने के लिए मृतक ट्रैक्टर से उतरकर एक हैंडपंप पर पानी पीने गया। जहां अचानक गिर जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मनोज कुमार शक्य की हालत गंभीर देख भाई भतीजों के अलावा साथियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में सूचना एंबुलेंस को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक ने गंभीर हुए कांवरिये को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया वहीं मौत की सूचना के बाद पत्नी बेबी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
बताते हैं मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन दोस्तों द्वारा कांवर यात्रा में जाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर मृतक गोला गोकरणनाथ में जल चढ़ाने की बात कहकर जाने की बात कहकर गया था। मृतक अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़ गया है। जिसमें बेटी आकांक्षा, प्रियंका, तनिष्का तथा एक बेटा सत्यम बताया गया है। परिजन लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।