Uttarpradesh

जालौन रोड की पुलिया के नीचे मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

उमेश कुमार विश्वकर्मा  की रिपोर्ट                       

जालौन  नगर पंचायत एट में आज    रविवार को सुबह धगवा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पहले पुलिया के नीचे मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में वन विभाग रेंज पचोखरा मैं संपर्क किया संपर्क करते हुए रेंज अधिकारी  श्रवण कुमार  यादव जी के दिशा निर्देशन   अनुसार वन दरोगा करण सिंह वनरक्षक वीर सिंह  वनरक्षक ज्ञान सिंह तक पुष्पेंद्र सिंह आदि तत्काल प्रभाव से अपने जाल एवं रसिया लेकर उपस्थित हुए 2 घंटे की बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद विभाग की टीम एवं हलका इंचार्ज एसआई राजेश यादव तथा ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ पर काबू पाया और मगरमच्छ को पकड़ कर नगर पंचायत द्वारा  पंचायत की गाड़ी द्वारा बेतवा नदी में भेजा गया उपस्थित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का धन्यवाद कर भूर भूर प्रशंसा की

Related Articles

Back to top button