मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
कायमगंज/नवाबगंज मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने कट मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे भतीजे की मौके पर मौत हो गई और चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल रहमानपुर निवासी २० वर्षीय विकास बहेलिया पुत्र सन्तोष उर्फ कुली बहेलिया अपने चाचा जयराम पुत्र रामअवतार बहेलिया के साथ फर्रुखाबाद जसमई दरवाजा मेंं हो रही प्लाटिंग की सड़क पर ब्रिक बिछाने की मजदूरी करने गया था। बीती रात ११ बजे मजदूरी कर दोनों चाचा-भतीजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। विकास बाइक चला रहा था, जयराम पीछे बैठा था। जैसे ही फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग स्थित ग्राम मंझना के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कट मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे बाइक चला रहे विकास की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चाचा जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के चाचा ने उपचार के दौरान बताया कि वह फर्रुखाबाद जसमई दरवाजा में हो रही प्लाटिंग में ठेके लेकर ब्रिक बिछाने का कार्य करता है। बीती रात बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था, तभी मंझना के निकट पहुंचते ही अज्ञात ट्रक ने कट मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और भतीजे विकास की मौके पर ही मौत हो गई, वह गंम्भीर घायल हो गया। मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। मां फूलन देवी, बहन खुशबू आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता संतोष कुमार ने घटना के संबंध में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश, दरोगा राहुल कुमार तथा दरोगा नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।