Uttarpradesh

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब

रवि तिवारी की रिपोर्ट

कन्नौज – गुरु पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। महादेवी, जलेसर, कुसुमखोर गंगा घाट पर बुधवार को लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। पूरे दिन हर-हर महादेव, जय गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे। स्नान के बाद घाट किनारे स्थित मंदिरों में गंगा जलाभिषेक किया। घर-परिवार व समाज के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। कन्नौज के महादेवी  घाट पर बाबा गणेशानंद के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ खोया पाया केंद्र ने खोये हुए 15 बच्चों को सुरक्षित  खोज लिया। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही हरदोई, औरैया, इटावा, कानपुर देहात आदि जिलों से भी स्नानार्थी आए। ट्रैक्टरों, कारों, बाइकों का काफिला पूरे दिन गंगा घाट जाने वाले रास्तों पर नजर आया। वहीं दूरदराज से साधु-संतों की टोलियां भी पूर्णिमा पर्व को मनाने पहुंची। घाट किनारे बने आश्रमों में रात से ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई।पुलिस बल मेला स्थल की सुरक्षा इंतजाम देखते रहे।
श्रद्धालुओं को खतरे से आगाह करने के लिए नाव से घूमकर अधिकारियों ने चेतावनी दी। अधिक गहराई वाले क्षेत्रों में बैरीकेटिंग की गई। साथ ही गोताखोर नावों पर डटे रहे। पुलिस कर्मी भी लगातार माइक से एनाउंस करके भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button