LPG सिलेंडर लखनऊ में ₹777 तो दिल्ली में केवल ₹750, देखें क्या है इसकी खासियत और दाम क्यों है इतना कम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 6 जुलाई को बदले थे। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। महंगाई के इस दौर में भी आप 750 रुपये में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने घर ला सकते हैं। आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बता रहा हूं, जिसे आप कम पैसे में रीफिल करवा सकते हैं। बता दें इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट…
10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के रेट
शहर रेट रुपये में
दिल्ली 750
मुंबई 750
कोलकाता 765
चेन्नई 761
लखनऊ 777
जयपुर 753
पटना 817
इंदौर 770
अहमदाबाद 755
पुणे 752
गोरखपुर 794
भोपाल 755
आगरा 761
रांची 798
सात किलो कम होगा वजन
करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।
14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
दिल्ली 1,053
मुंबई 1,053
कोलकाता 1,079
चेन्नई 1,069
लखनऊ 1,091
जयपुर 1,057
पटना 1,143
इंदौर 1,081
अहमदाबाद 1,060
पुणे 1,056
गोरखपुर 1062
भोपाल 1059
आगरा 1066
रांची 1111