Uttarpradesh

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज लखनऊ में, अखिलेश के साथ सपा विधायकों से मिलेंगे

समाजवादी पार्टी के विधायकों से मिलने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को उपस्थित रहने का विह्प जारी किया है।यशवंत सिन्हा सपा मुखिया के साथ उनके विधायकों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। यशवंत सिन्हा के लखनऊ आने का कार्यक्रम तय होने के बाद अखिलेश ने भी अपने सभी विधायकों की बैठक बुला ली है। यह बैठक सपा मुख्यालय में शाम पांच बजे से होगी। इसमें यशवंत सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। अखिलेश यादव इसके बाद पत्रकार बातचीत भी करेंगे। अखिलेश इससे पहले यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय दिल्ली भी गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button